BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुजफ्फरपुर में डूबने से चार सगी बहनें समेत छह की मौत

by bnnbharat.com
July 17, 2020
in Uncategorized
मुजफ्फरपुर में डूबने से चार सगी बहनें समेत छह की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: पीयर थाना क्षेत्र के बंदरा में लीची गाछी के नजदीक सड़क किनारे पानी भरे गडढे में डूबने से स्व. रामरेखा राय के 36 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार की मौत हो गई. वह मध्य विद्यालय बंदरा के शिक्षक नवीन कुमार राय का भतीजा बताया गया है. मुखिया के पति अनिल कुमार ने बताया कि वह दो महीने से अपनी मां नीलू देवी के साथ एक रिश्तेदार के यहां रहता था.

सूचना पर सीओ रमेश कुमार एवं पीयर थाने की पुलिस पहुंची. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने एवं मुआवजा राशि लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद अधिकारी लौट गए.

मुखिया गीता गुप्ता ने कबीर अंत्येष्टि मद से तीन हजार रुपये स्वजनों को दिए.  वहीं, हत्था ओपी के मुन्नी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव की दो बेटियों 12 वर्षीय पूजा कुमारी और 8 वर्षीय रंजना कुमारी की मौत पोखर में डूबने से हो गई. दोनों बहनें पोखर में स्नान करने गई थी.

सूचना पर पहुंचे हत्था ओपी प्रभारी मो. शमीम अख्तर ने बताया कि शव को मछुआरों की मदद से पोखर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है. अहियापुर थाना के झपहां नवरी गांव में पानी भरे गड्ढे में दो बहनें डूब गई. दोनों घास काटने गई थी. घास काटने के क्रम में एक गड्ढे में लुढ़क गई. दूसरी उसे बचाने गई. दोनों की पहचान  सबीर अंसारी की पुत्री रुबीना खातून 12  और रुखसाना खातून 14 के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव में 65 साल से अधिक उम्र के वोटर्स को नहीं मिलेगी पोस्टल बैलट सुविधा

Next Post

आज का राशिफल

Next Post
आज का राशिफल

आज का राशिफल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d