BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर रोज़ खाएंगे कॉड लिवर ऑयल कैप्सूल तो होंगे ये 7 अद्भुत फायदे

by bnnbharat.com
September 29, 2019
in समाचार
हर रोज़ खाएंगे कॉड लिवर ऑयल कैप्सूल तो होंगे ये 7 अद्भुत फायदे
Share on FacebookShare on Twitter

कॉड लिवर ऑयल जिसे मछली का तेल भी कहा जाता है, इसका सेवन नियमित रूप से बहुत कम ही लोग करते हैं। कॉड लिवर ऑयल कई रोगों से शरीर को बचाए रखता है, इसलिए अगर आप भी अपने शरीर को मज़बूत बनाना चाहते हैं, तो रोज़ाना इसे खाएं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है, इसका नियमित सेवन आपको कैंसर, हृदय रोग, अर्थराइटिस जैसी बीमारियों से भी बचाए रखेगा।

हालांकि, यह सबसे ज़्यादा मात्रा में सैलमन और समुद्री मछली में पाया जाता है। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते, वे ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व को प्राप्त करने के लिए फिश ऑयल की गोलियों का सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कॉड लिवर ऑयल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में…

विटामिन-डी का मुख्य स्रोत: हालांकि विटामिन-डी का अधिकतर हिस्सा हम सूरज की रोशनी से ही हासिल कर लेते हैं लेकिन अगर आप ये हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो शरीर में विटामिन-डी की कमी से कई गंभीर रोग हो सकते हैं। इसलिए आप इन कैप्सूल का सेवन करें। इसमें विटामिन-डी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है।

मज़बूत हड्डियां : इस कैप्सूल में विटामिन-डी और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है जिस वजह से इसके नियमित सेवन से आपकी हड्डियां मज़बूत हो जाती हैं। इसके लिए रोज़ाना कॉड लीवर ऑयल के दो कैप्सूल का सेवन करें।

स्वस्थ आंखें : हर साल ग्लूकोमा की वजह से आंखों की रोशनी खो देने वाले मरीज़ों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर आप कॉड लीवर ऑयल का नियमित सेवन करते हैं तो इससे आपको ज़रूरी मात्रा में विटामिन-ए और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिल जाता है जो आंखों में होने वाली बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं।

कैंसर से बचाव : आजकल की ख़राब जीवनशैली के कारण शरीर में कई तरह के हानिकारक टॉक्सिन इकठ्ठे हो जाते हैं जो आगे चलकर कैंसर का रूप धारण कर लेते हैं। खासतौर पर शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए रोज़ाना कॉड लीवर ऑयल कैप्सूल का सेवन करें जिससे ज़रूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जायें और कैंसर से आपका बचाव हो सके।

कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य के लिए बेहतर : कई शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि कॉड लीवर ऑयल दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं तो दिल से जुड़ी बीमारियां होने का ख़तरा बहुत ज़्यादा रहता है। ऐसे में इस फिश ऑयल के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है।

मेंटल डिसऑर्डर से बचाव : आर्काइव ऑफ़ जनरल साइकाइट्री में प्रकाशित शोध के अनुसार कॉड लीवर ऑयल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपको सायकोसिस और शीज़ोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारियों से बचाता है।

अल्सर में कमी : अगर आप नियमित रूप से इस कैप्सूल का सेवन कर रहे हैं तो पेट के अल्सर में सुधार होता है। इस तेल में मौजूद गैस्ट्रिक सायटोप्रोटेक्टिव क्षमताएं अल्सर को बढ़ने से रोकती हैं साथ ही दर्द से भी राहत दिलाती हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जरूरी नहीं कि हर मामले की जांच CBI एजेंसी से हो : सुप्रीम कोर्ट

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल

Next Post
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 3 की मौत, 1 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d