रांचीः राज्य सरकार ने डीएसपी रैंक के छह अफसरों का तबादला कर दिया है.
इसमें झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में पदस्थापित राजकुमार मेहता को घाटशिला का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के पद पर पदस्थापित रनवीर सिंह को बालूमाथ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गय़ा है.
बालूमाथ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश को हजारीबाग का डीएसपी बनाया गया है. सिमडेगा डीएसपी अजय कुमार को बुंडू का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहदेव साव को सिमडेगा का डीएसपी बनाया गया है.
बुंडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास को विष्णुगढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. गृह विभाग ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया.

