गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति में कानपुर मंडल से एक महामंत्री सहित छह पद मिले. लेकिन कानपुर देहात सहित तीन जिलों के भाजपाइयों को प्रदेश भाजपा में बड़े पदों के लिए मौका नही मिला.
कानपुर के पूर्व विधायक सलिल विश्नोई,प्रकाश पाल व कमलावती सिंह को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. जब कि कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक को महामंत्री बनाया गया है. कानपुर से देवेश कोरी व फरुखाबाद से प्रांशु दत्त दुबे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. दूसरी तरफ कानपुर देहात,इटावा व औरैया के भाजपाइयों को प्रदेश भाजपा में कोई जगह नही मिल पाई.

