रांची: आज छठी जेपीएससी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थी शारदानंद द्वारा दायर केस की सुनवाई बेंच अवकाश में चले जाने के कारण 11 जनवरी 2021 तक टल गई है. प्रार्थी ने आयोग द्वारा मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स के नियम का अनुपालन नहीं किए जाने एवं पेपर 1 हिंदी-इंग्लिश के अंक को मेरिट निर्धारण में जोड़ दिए जाने को चैलेंज किया है.
विदित हो कि छठी जेपीएससी से संबंधित कई महत्वपूर्ण मामले झारखंड हाई कोर्ट में लंबित है जिनकी सुनवाई जनवरी माह 2021 में होनी है.
यह जानकारी जेपीएससी अभ्यार्थी अनिल पन्ना, राज कुमार मिंज,शशि पन्ना ,मुकेश कुमार एवं राजीव कुमार द्वारा उपलब्ध कराई गई है.

