हज़ारीबाग (इचाक): बोंगा गांव से अपहृत दलित युवती का कंकाल बुधवार को सदर क्षेत्र के लंगरा सिमर रौतरा जंगल से पुलिस ने बरामद किया। मृतिका युवती रूबी कुमारी पिता सुखदेव भुइयां का अपहरण रामनवमी मेला से लौटने के क्रम में 13 अप्रैल की रात उसके घर के पास से किया गया था। मामले में युवती की माँ बसन्ती देवी के आवेदन पर इचाक थाना में गांव के ही लोंगो पर बेटी का अपहरण करने का केस दर्ज कराया था। आवेदन के आलोक में कांड संख्या 88/19 केस दर्ज किया गया था। जिसमे रवि कुमार मेहता, राहुल कुमार मेहता और दोनो के पिता लखन मेहता को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जबकि रवि के जेसीबी चालक शशि कुमार मेहता उर्फ गोरेलाल पिता रामेश्वर मेहता डुमरौंन को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। रवि, राहुल और दोनो के पिता लखन मेहता तीनो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना में शामिल जेसीबी चालक डुमरौन निवासी शशि मेहता को इचाक पुलिस गिरफ्तार कर जब पूछ ताछ किया तो पूरा घटना की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद सदर-इचाक सिमाना से सटे लँगड़ा सिमर रौतरा जंगल से जेसीबी से खुदाई किया। तब जाकर लगभग दस फिट खुदाई करने पर अंदर युवती का कंकाल मिला। मौके पर डीएसपी विवेकानंद ठाकुर, सीओ मनोज महथा, थाना प्रभारी नंदकिशोर दास, चिकित्सा प्रभारी गिरीशचंद्र वर्मा, एसआई विजय पांडेय, एएसआई गोपाल प्रसाद, पूर्व मुखिया भागवत मेहता।

