BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 वर्षाें में कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोच से कोल्हान की तस्वीर बदली : रमेश हांसदा

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in समाचार
5 वर्षाें में कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोच से कोल्हान की तस्वीर बदली : रमेश हांसदा

5 वर्षाें में कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोच से कोल्हान की तस्वीर बदली : रमेश हांसदा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के संथाल के सह प्रभारी रमेश हांसदा ने कहा है कि बीते 5 वर्षों में मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की वजह से कोल्हान क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है.

उन्होंने कहा कि कोल्हान के क्षेत्र में अगर जमशेदपुर को छोड़ दिया जाए तो बाकी क्षेत्र काफी पिछड़े थे. 14 वर्षों तक गैर भाजपाई सरकारों ने क्षेत्र में विकास के कोई भी काम नहीं किया.

भाजपा की स्थाई सरकार की वजह से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुले. पोटका में 12843 घरों तक बिजली पहुंचाई गई जबकि 376.51 करोड़ से सड़क का निर्माण किया गया. सरायकेला खरसावां के आमदा में खादी पार्क के निर्माण होने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला.

सरायकेला खरसावां का यह क्षेत्र तसर के लिए काफी प्रसिद्ध है. खादी पार्क में प्रशिक्षण उत्पादन और बिक्री की व्यवस्था कराई गई है. खादी से जुड़ने की वजह से क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर पहले से बेहतर हुआ है.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में एनयूएलएम के तहत 5364 लाभुकों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण एवं 2234 लाभुकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया.

चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में दो नये विद्युत सब स्टेशन का निर्माण जारी है. इसके अलावा बिजली का 262 किलोमीटर लाइन बिछाया गया है. साथ ही 246 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं. इसका लाभ यह हुआ कि 8024 घरों को बिजली मिली.

चाईबासा में ही 33.16 करोड़ की लागत से 27641 शौचालयों का निर्माण हुआ. घाटशिला में स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं के तहत 7579 लाभार्थियों के बीच 8400000 रुपये के ऋण वितरित किए गए.

इसके अलावा पूरे कोल्हान क्षेत्र में विकास की विभिन्न योजनाओं से परिवर्तन साफ नजर आ रहा है, जो क्षेत्र पिछड़ा था अब वहां की तस्वीर बदल चुकी है. यह सब भाजपा की डबल इंजन की सरकार की वजह से संभव हो पाया है.

हांसदा ने कहा कि इस चुनाव में भी जनता स्थायित्व और विकास चाहती है और इस वजह से चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्थायित्व व विकास की गति में तेजी आयी : गिलुवा

Next Post

मैंने हमेशा जनता की सेवा की है और अंतिम सांस तक करता रहूंगा: बन्ना गुप्ता

Next Post
मैंने हमेशा जनता की सेवा की है और अंतिम सांस तक करता रहूंगा: बन्ना गुप्ता

मैंने हमेशा जनता की सेवा की है और अंतिम सांस तक करता रहूंगा: बन्ना गुप्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d