रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सजल चक्रवर्ती अकेले ही जीवन व्यतीत करते रहे हैं. निश्चित रूप से उनके निधन से एक कुशल प्रशासक, सामाजिक और मानवता के लिए जीने वाले व्यक्ति को खो दिया.
यह निश्चित रूप से सभी के लिए मर्माहत करने वाली खबर है. पूर्व मुख्य सचिव किसी परिचय के मोहताज नहीं थे. वे लंबे समय से बीमार थे. कई बार अपने जीवन मृत्यु की जंग भी लड़ते रहे. कई बार उन्होंने जिंदादिली की मिसाल पेश की और आगे बढ़ते रहे. अपना प्रशासनिक सफर कुशलतापूर्वक तय किया. वह हमारे बीच नहीं है, उनकी कमी खलेगी प्रशासनिक सामाजिक और मानवता में भी. उनकी आत्मा को शांति मिले, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं.

