BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ढ़िलाई भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है-कांग्रेस

by bnnbharat.com
November 17, 2020
in समाचार
कांग्रेस भवन में सीताराम केसरी की पुण्यतिथि मनायी गयी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में झारखंड सरकार पिछले आठ महीने से केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर रही है, इसलिए भाजपा नेताओं को विरोध करना है, तो प्रधानमंत्री के तुगलगी फरमान के विरोध में आवाज उठायें.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि बिना-सोचे समझे केंद्र सरकार की ओर से अचानक देशव्यापी लॉकडाउन घोषित कर दिया गया, लोगों ने थाली-ताली बजाये, दीये जलाये, एक पैर पर खड़े होकर केंद्र सरकार के हर फैसले में साथ दिया, कोरोनाकाल में ही ईद, ईस्टर, करमा पूजा, सरहुल, रामनवमी दुर्गा पूजा समेत पर्व-त्योहार को मनाया और अब लोक आस्था के पर्व छठ महापर्व को भी मनाएंगे.आलोक दूबे ने कहा कांग्रेस पार्टी सरकार के निर्णयों के साथ पूरी ताकत से खड़ी है,झारखण्ड की जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है,कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है,दिल्ली में थोड़ी सी लापरवाही दुबारा से लोगों की जान पर बन आई है,ऐसे में किसी तरह की ढ़िलाई भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाये गये सराहनीय कदम से ही आज राज्य में 96 प्रतिशत से अधिक संक्रमित स्वस्थ हो चुके है और संक्रमण का दर भी देश के अन्य राज्यो की अपेक्षा काफी कम है. उन्होंने कहा कि धर्म की ठेकेदारी करने का जिम्मा भाजपा को किसने दे दिया है, छठ महापर्व सभी हिन्दुओं के आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ मसला है, हर मुद्दे पर भाजपा नेताओं को राजनीति नहीं करनी चाहिए.

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि इस बार भी उत्साह, उमंग , आस्था और विश्वास के साथ सभी छठव्रती सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करेंगे और कोरोना महामारी को भी पराजित करेंगे.

प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं से अपील की गयी है कि छठव्रतियों के सहयोग के लिए कृत्रिम तालाब बनाने और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करें, साथ ही पार्टी की ओर से राज्य सरकार से यह भी मांग की गयी है कि आस्था के इस महापर्व में कुछ ढील कर छठव्रतियों की भावना का ख्याल रखें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गाइडलाइन के अनुरूप छठ व्रत की तैयारियां अंतिम चरण में

Next Post

नदियों तालाबों, डैम और झील आदि का इस्तेमाल छठ महापर्व के लिए किया जा सकेगा, सरकार की ओर से पहले से जारी दिशा निर्देशों में किया जाएगा आंशिक संशोधन

Next Post
नदियों तालाबों, डैम और झील आदि का इस्तेमाल छठ महापर्व के लिए किया जा सकेगा, सरकार की ओर से पहले से जारी दिशा निर्देशों में किया जाएगा आंशिक संशोधन

नदियों तालाबों, डैम और झील आदि का इस्तेमाल छठ महापर्व के लिए किया जा सकेगा, सरकार की ओर से पहले से जारी दिशा निर्देशों में किया जाएगा आंशिक संशोधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d