मेदिनीनगर:- कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के दौरान पलामू में नक्सलियों के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए. बंद समर्थकों ने पलामू जिला मुख्यालय में भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे थे, इसी दौरान छह मुहान चौक के निकट पर कुछ लोगों ने नक्सलियों के समर्थन में नारे लगाए. जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली, नक्सलियों के समर्थन में नारा लगाने वाले लोग मौके से भाग निकले.

