रांची: रांची राउंड टेबल 284 और लेडिज सर्कल 142 के संयुक्त सौजन्य से “Smash it up” बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में 5 कैटेगरी के गेम थे, पहला मेन सिंगल, दूसरा वीमेन सिंगल, तीसरा 41साल, चौथा चिल्ड्रेन 12 साल से कम उम्र और पांचवा चिल्ड्रेन 12 साल से ऊपर.
यह जानकारी आलोक गेरा, मीडिया प्रभारी, राउंड टेबल रांची ने दी. मेन कैटेगरी में विनर अर्पित जैन बने और रनर उप ऋषि बगा बने, वुमन सिंगल की विनर प्रीति सराफ बनी, चिल्ड्रेन 12 साल से कम में ऋषिका विनर और रनर उप वीर जैन बने, 12 साल के ऊपर की विनर गुणीका बनी.
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन फिटनेस और स्पोर्ट्स संयोजक ऋषि बगा, शिवि तनेजा, चेयरमैन RURT 284 शुभम साबू और चेयरपर्सन RULC 142 नीतिका साबू के परिश्रम और कुशल टीम वर्क से सफल हुआ.

