कोडरमा. कोडरमा स्टेशन पर कोयला लेकर आ रही एक मालगाड़ी से उठ रहे धुएं पर काबू पा लिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलवसिया टोरी साइडिंग से बाढ़ एनटीपीसी के लिए कोयला लेकर चली मालगाड़ी के एक बोगी में अचानक धुआं उठने लगा, लेकिन समय रहते कोडरमा स्टेशन पर काबू पा लिया गया.
बताया गया है कि ट्रेन के कोडरमा पहुंचने से पहले इसकी सूचना पिपराडीह स्टेशन मास्टर ने कोडरमा स्टेशन अधीक्षक एके सिंह को दी. जबकि, ड्राइवर आरपी यादव व गार्ड एमपी यादव ने इसकी सूचना वॉकी टॉकी से दी.
ट्रेन से धुंआ निकलने की सूचना के बाद कोडरमा अधीक्षक एके सिंह ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. इधर, कोयला लदी मालगाड़ी 10 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचने के बाद करीब 11 बजे दमकल वाहन स्टेशन पहुंची, जहां दमकल वाहन कर्मियों के लगातार प्रयास से आग पर काबू पा ली गयीं .

