रांची: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और धर्मेन्द्र प्रधान शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. भाजपा के कार्यक्रम विभाग के प्रभारी रविनाथ किशोर ने बताया कि स्मृति ईरानी 12बजे अपराह्न बहरागोड़ा, 1 बजे घाटशिला एवं 3 बजे ईचागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. वे शाम 6.30बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को भी संवोधित करेंगी.
रविनाथ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तीन जन सभाओं को संबोधित करेंगे. प्रधान की जन सभा 12 बजे जैत गढ़ में 1 बजे चक्रधरपुर में और 5 बजे जमशेदपुर में आयोजित है.
धर्मेन्द्र प्रधान चुनावी सभा में शामिल होने के लिए आज रांची पहुंच गये है. रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि वे ओड़िया भाषी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे.

