New Delhi:- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर प्रेरणादायी पोस्ट साझा करती रहती हैं. हिंदू नव वर्ष यानी विक्रम संवत 2078 की शुरुआत के मौके पर भी उन्होंने प्रेरक संदेश साझा किया. उन्हें नेट यूजर्स ने काफी सराहा.
ईरानी के ताजा पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘पूरी तरह से श्रेष्ठ सलाह है, धन्यवाद. यह कोई पहला मौका नहीं है, जब स्मृति ईरानी ने ऐसा किया हो. इससे पहले भी वह इंस्टाग्राम पर प्रेरणादायी संदेश पोस्ट करती रही हैं. इन संदेशों को पढ़कर कोई भी अच्छे कार्यों के प्रेरित हो सकता है.
यह थी ताजा पोस्ट
मंगलवार को स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर हैशटैग ट्यूजडे मोटिवेशन के साथ एक पोस्ट साझा की.पोस्ट में लिखा ‘खूब काम करो, ताकि आप अपना फोन चेक करना भूल जाओ.’ यह पोस्ट करीब 10 घंटे पहले की गई थी और अब तक इसे 19 हजार से ज्यादा लाइक व कमेंट मिल चुके हैं. कई लोगों को ने इसे बेशकीमती सलाह बताया और इमोजी के साथ इसे पसंद किया.

