कोडरमा: कोडरमा स्टेशन में दो बोरा व दो झोले में करीब 100 से अधिक कछुआ बरामद हुआ है. इन कछुओं की ट्रेन से तस्करी हो रही थी.
इस दौरान कोडरमा स्टेशन में आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई की. सभी कछुआ को जब्त कर लिया गया है. आरपीएफ की टीम मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है. इन कछुओं को पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था.

