BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिज्बुल के अंत के लिए मशहूर एसएन श्रीवास्तव बने दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
हिज्बुल के अंत के लिए मशहूर एसएन श्रीवास्तव बने दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर

हिज्बुल के अंत के लिए मशहूर एसएन श्रीवास्तव बने दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान आर्मी के साथ काम करने के कौशल के लिए चर्चित एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली का स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ ऐंड ऑर्डर) बनाया गया है.

दिल्ली में हिंसा के हालातों के बीच सीआरपीएफ के तेज-तर्रार अफसर और वर्तमान में डीजी ट्रेनिंग एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली का स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ ऐंड ऑर्डर) बनाया गया है.

एसएन श्रीवास्तव का कार्यकाल 30 जून 2021 तक है और यह चर्चा है कि आने वाले वक्त में उन्हें दिल्ली का पुलिस कमिश्नर भी बनाया जा सकता है.

दिल्ली पुलिस की ऐंटी टेरर सेल के विशेष आयुक्त रहे श्रीवास्तव को पूर्व में सीआरपीएफ के वेस्टर्न जोन का एडीजी बनाया गया था.

इस दौरान श्रीवास्तव के नेतृत्व में ही सीआरपीएफ और भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में कई ऐंटी टेरर ऑपरेशन चलाए थे.

इनमें ऑपरेशन ऑल आउट जैसे बड़े ऑपरेशन भी शामिल थे. श्रीवास्तव को पूर्व में कश्मीर में आतंक के खात्मे का काम सौंपा गया था.

2017 के साल में श्रीवास्तव के साथ दक्षिण कश्मीर में सीआरपीएफ ने तमाम ऐंटी टेरर ऑपरेशंस को अंजाम दिया.

इनमें ऑपरेशन ऑल आउट के तहत हुए कई ऐसे एनकाउंटर भी शामिल थे, जिनमें हिज्बुल के कई टॉप कमांडर्स का अंत किया गया था.

बता दें अपने NO-NONSENSE रवैये के लिए मशहूर  1985 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव तेज-तर्रार अफसरों में गिने जाते हैं.

दिल्ली से जम्मू-कश्मीर की पोस्टिंग पर भेजे गए श्रीवास्तव को बाद में सीआरपीएफ का स्पेशल डीजी (ट्रेनिंग) बना दिया गया था.

इसके बाद मंगलवार शाम उन्हें वापस दिल्ली पुलिस में तैनात करते हुए तत्काल पद ग्रहण करने का आदेश दिया गया.

अपने नए असाइनमेंट पर पहुंचने के बाद एसएन श्रीवास्तव ने दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों और राज्य पुलिस के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस बैठक के बाद वह दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी मीटिंग के लिए पहुंचे.

बता दें कि एसएन श्रीवास्तव की नियुक्ति को दिल्ली के हालात को देखते हुए एक बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है.

श्रीवास्तव को दिल्ली का स्पेशल कमिश्नर ऐसे वक्त में बनाया गया है, जबकि हिंसा की स्थितियों के बीच दिल्ली में 120 से अधिक लोग घायल हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामगढ़ के भाजपाइयों ने नए प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

Next Post

दिल्ली में लगी भीषण आग, 1 की मौत

Next Post
दिल्ली में लगी भीषण आग, 1 की मौत

दिल्ली में लगी भीषण आग, 1 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d