लखीसराय :- लखीसराय कजरा थाना अंतर्गत ग्राम सोनाय निवासी मिथलेश मांझी की पत्नी को सांप काटने से हुई मौत. बरसात शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में सांपों का निकलना एक आम बात हो गई है.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने घर के बाहर काम कर रही थी. रात का अंधेरा होने के कारण सांप वहां आया और महिला देख नहीं पाई. काम करने के दौरान ही सांप ने महिला को काट लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई उसके बाद ग्रामीणों द्वारा सांप को भी मार दिया गया.

