BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब तक कोरोना के 10 हजार मरीजों को मिल चुकी है अस्पताल से छुट्टी: डॉ हर्षवर्धन

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
अब तक कोरोना के 10 हजार मरीजों को मिल चुकी है अस्पताल से छुट्टी: डॉ हर्षवर्धन

अब तक कोरोना के 10 हजार मरीजों को मिल चुकी है अस्पताल से छुट्टी: डॉ हर्षवर्धन

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातर बढ़ती जा रही है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल का दौरा दिया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अब तक 10,000 से अधिक कोविड-19 के मरीजों को छुट्टी दी गई है.

इसके अलावा अन्य जो अस्पताल में भर्ती हैं वो भी ठीक होने की कगार पर हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘अगर पिछले 14 दिनों में डबल रेट 10.5 दिनों का था. वहीं अब यह दर लगभग 12 दिनों का है, जबकि देश में मृत्यु दर 3.2% जो दुनिया में सबसे कम है’.

देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को 1,301 हो गई और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 39,980 तक पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है.

Also Read This: न्यायमूर्ति अजय त्रिपाठी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. देश में घातक विषाणु के चलते हुईं कुल 1,301 मौतों में से सर्वाधिक 521 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है.

इसके बाद 262 लोगों की गुजरात में, 151 की मध्य प्रदेश में, राजस्थान में 65, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है. तमिलनाडु में मृतक संख्या 29, तेलंगाना में 28 जबकि कर्नाटक में मरनेवालों की संख्या 25 हो गई है.

पंजाब में इस घातक बीमारी से 20 लोगों की जान गई है जबकि जम्मू-कश्मीर में आठ, केरल, बिहार और हरियाणा में चार-चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है. झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे लाखों चिकित्सकों, पराचिकित्सकों, सफाईकर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के राष्ट्रव्यापी अभ्यास के तहत सैन्य विमानों के एक जत्थे ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर भव्य फ्लाई पास्ट किया. सैन्य विमानों के इन जत्थों में शामिल सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जैगुआर ने दिल्ली के केंद्र में स्थित मुख्य मार्ग, राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और फिर सुबह करीब 11 बजे से अगले 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

न्यायमूर्ति अजय त्रिपाठी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

Next Post

हमारी सरकार ‘पत्रकारों सहित कोरोना वॉरियर्स’ को देगी 10 लाख का हेल्थ बीमा: ममता बनर्जी

Next Post
हमारी सरकार ‘पत्रकारों सहित कोरोना वॉरियर्स’ को देगी 10 लाख का हेल्थ बीमा: ममता बनर्जी

हमारी सरकार 'पत्रकारों सहित कोरोना वॉरियर्स' को देगी 10 लाख का हेल्थ बीमा: ममता बनर्जी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d