नई दिल्ली:- देश भर में सोमवार तक 85 लाख 16 लोगों को नि:शुल्क कोरोना का टीका लगाया जा चुका है. रोजाने की तरह सोमवार को भी सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया गया. शाम के छह बजे तक 2 लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों को नि:शुल्क कोरोना का टीका लगाया गया.
इसके साथ ही देश में नि:शुल्क टीका प्राप्त करने वालों की संख्या 85 लाख 16 हजार तक पहुंच गई है. इनमें 61,54,894 स्वास्थ्यकर्मी और 23,61,491 फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी ने बताया कि टीकाकरण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है.
आगे उन्होंने कहा कि अब तक 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 70 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा चुके हैं.

