BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब तक 6299 लोगों को दिया गया सुरक्षित तरीके से कोरोना का टीका: डीसी

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
अब तक 6299 लोगों को दिया गया सुरक्षित तरीके से कोरोना का टीका: डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

कोविड वैक्सिन टाॅस्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला कोविड वैक्सिन टाॅस्क फोर्स की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. इस दौरन उपायुक्त ने प्रथम चरण में चल रहे वैक्सिनेशन की प्रक्रिया व वैक्सिन लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों के स्वास्थ्य स्थिति से अवगत हुए. साथ हीं उपायुक्त ने अब तक 6299 लोगों को सफलतापूर्वक कोरोना वैक्सिनेशन का टीका देने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार प्रकट किया. साथ हीं वर्तमान में कोविड वैक्सिनेशन को लेकर किये जा रहे कार्यों की स्थिति, कोल्ड चैन की स्थिति बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट एवं वैक्सिन को लेकर अन्य की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रथम चरण के पश्चात द्वितीय चरण में वैक्सिन देने की तैयारियों व अन्य व्यवस्थाओं से अवगत हुए. साथ हीं नगर निगम के सफाई मित्रो व जिला समाज कल्याण विभाग के कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका, सहायियों को वैक्सिन देने की तैयारियों के अलावा द्वितीय चरण में कर्मियों व अधिकारियों को दिये जाने वाले वैक्सिन के अलावा सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार किये जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कोविड संक्रमण को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि बसंत पंचमी व महाशिवरात्री को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा ऐसे में मास्क की अनिवार्यता मंदिर प्रांगण में पूर्ण रूप से लागू रहेगी. साथ हीं माईकिंग के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों के अलावा मंदिर के आस-पास क्षेत्रों में भी लोगों को कोविड नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डाॅ. एस के मेहरोत्रा, अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक मंजूला मुर्मू, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एबी राॅय, जिला शिक्षा पदाधिकारी माधुरी कुमारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव रंजन, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, जिला वैक्सिन कोल्ड चैन प्रबंधक, देवघर मनीष कुमार, डब्ल्यू एच ओ के प्रतिनिधि, डीपीएम स्वास्थ्य विभाग नीरज भगत एवं संबंधित विभाग के चिकित्सक व कर्मी आदि उपस्थि थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस-नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी, हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते के बीच चल रही है मुठभेड़

Next Post

क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम से मिल रही सफलता, सोपान गढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं

Next Post
क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम से मिल रही सफलता, सोपान गढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं

क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम से मिल रही सफलता, सोपान गढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d