लखीसराय: बिहार सरकार द्वारा सभी पंचायत के मुखिया को, पंचायत के सभी परिवारों को 4 मास्क एवं साबुन वितरण करने के दिशा निर्देश के तहत दामोदरपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में भी मास्क और साबुन का वितरण किया गया,
पंचायत के मुखिया राजबल्लभ यादव ने बताया कि चरणबद्ध तरीक़े से पंचायतवासियों को मास्क एवं साबुन वितरण किया जा रहा है. जिसके तहत गुरुवार को वार्ड 7, वार्ड 8 एवं वार्ड 9 के वार्ड सदस्य द्वारा वार्ड वासियों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया. कहा कि जल्द ही पूरे पंचायत में वितरित कर दिया जाएगा.
मौके पर मुखिया ने बताया कि खादी निर्मित चार मास्क चौकी, दीपिका दीदियों द्वारा बनाया गया एवं 5-5 रुपए के चार साबुन का वितरण पंचम वित्त योजना से किया जा रहा है.
चरणबद्ध ढंग से पंचायत के सभी परिवारों तक मास्क और साबुन पहुंचाया जाएगा. साथ ही लोगों से सरकारी दिशा निर्देश का पालन करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग में रहने को लेकर लगातार अपील की जा रही है.

