रांची:- केंद्रीय सरना समिति ने कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते होने वाली सरहुल की शोभा यात्रा नहीं निकालने का निर्णय लिया है. इस संबंध में समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज सरहुल महापर्व पूजा में प्रशासन द्वारा दी जानेवाली व्यवस्था व आवश्यक दिशा निर्देश को लेकर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है.
प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने बताया कि 14 अप्रैल को आदिवासियों का प्राकतिक महापर्व सरहुल पूजा है, जिसमें विभिन्न गांवों व मुहल्लों से शोभायात्रा निकाली जाती है. कोरोना महामारी को लेकर विगत वर्ष शोभा यात्रा नहीं निकाली गई थी. इस वर्ष भी सिर्फ सरना स्थलों पर पूजा अर्चना की जायेगी. शोभा यात्रा नहीं निकाली जायेगी. प्रशासन हर वर्ष सरहुल महापर्व पर व्यवस्था करती है. जिसमें सभी सरना स्थलों पर साफ-सफाई, रोशनी व पेयजल की व्यवस्था करती है. इस वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन को प्रत्येक सरना स्थलों पर सैनटाइजर व मास्क की व्यवस्था करने की आवश्यकता है. प्रशासन से दिशा निर्देश देने की मांग की है. प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, जगलाल पाहन,डब्लू मुंडा, जगन्नाथ तिर्की, क ष्णा हेम्ब्रम, महेंद्र मुंडा सहित अन्य शामिल थे.

