रांची: राजीव रंजन राजू (समाजसेवी) ने हमारे संवाददाता से बातचीत के कर्म में बताया कि इस संसार में अनेक प्रकार के लोग हैं. जो अपनी जिंदगी अपने सोच के आधार पर जी रहे हैं.
हर कोई जिंदगी की दौड़ में शामिल है. एक दूसरे को पछाड़ना ही जिंदगी का मकसद बन गया है. आज किसी के पास वक़्त नहीं है. अपनों के लिए भी वक़्त नहीं है. सभी जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन कहीं सुकून नहीं कहीं शान्ति नहीं.

ईश्वर के बारे में जानने की बात तो दूर, आज कल तो ईश्वर भी शक के दायरे में है. ईश्वर एक से कई बन गए हैं. अब तो इस बात की लड़ाई होती है कौन सा ईश्वर श्रेष्ठ है ?
ऐसे में राजीव रंजन राजू ( समाज सेवी) अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निभा रहे हैं. आज इन्होंने राशन वितरण के बाद शराब बंदी के लिए महिलाओं के साथ मिल कर एक जुलूस निकाला एवं घर घर जा कर लोगों से शराब का सेवन नहीं करने की अपील करते नजर आए.

