BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेद्र प्रसाद यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
भाजपा नेता जितनी मेहनत आंकड़े जुटाने में लगा रहे है, सत्ता में रहने के दौरान उपयोगिता सिद्ध करते तो तस्वीर अलग होती-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में आज रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में पांकी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने सुरेंद्र प्रसाद यादव और उनके समर्थकों को फॉर्म भर कर पार्टी की सदस्यता दिलाई. मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष सुरेश बैठा मुख्य रुप से उपस्थित थे.पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है.उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब सिर्फ यह है कि लोग अपने धर्म और आस्था के अनुरूप धार्मिक मान्यताएं और परंपराओं का अनुपालन जरूर करें लेकिन जब पार्टी व शासन में रहते हुए कार्य करें तो किसी भी धर्म का पक्ष नहीं लें. उन्होंने कहा कि पार्टी का दूसरा सिद्धांत समाजवाद का है ,हम गरीबों का तिरस्कार नहीं कर सकते. जरूरतमंद और गरीबों के उत्थान के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है.पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई से सभी लोग त्रस्त है .उन्होंने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा था ,राज्य सरकार की ओर से भी कई पत्र लिखें गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है. आगामी बजट के संबंध में वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस सोशल  सेक्टर पर रहेगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे लेकर भ्रम और असमंजस की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं सच्चाई यह है कि कमेटी के स्वरूप में अभी थोड़ा बदलाव आया है अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है. उन्होंने संगठन में शामिल होने वाले पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी.इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी लोग घर  घर जाकर लोगों को सदस्य बनाएं और पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनने वाले लोगों से पांच रुपया जरूर लें. उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ गया है और आने वाले समय में अन्य लोग भी पार्टी में शामिल होंगे.मिलन समारोह का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा ने किया.कांग्रेस नेता निरंजन पासवान, जगदीश साहू,प्रभात कुमार,रामानंद पाण्डेय, मदन महतो भी उपस्थित थे.सदस्यता ग्रहण करने वालों में पलामू तहसील प्रखंड के प्रणव सिंह,यमुना यादव कुशलेश कुमार सिंह, रामकेश्वर सिंह ,शैलेंद्र कुमार ठाकुर ,पवन कुमार दीपक कुमार, लोहरासी पंचायत के बली यादव, लालमोहन यादव, जगदीश यादव,नंदलाल पासवान, राम अवतार यादव, चौपाल पंचायत के शिव कुमार सिंह, निर्मल उरांव ,संतोष कुमार, मिथिलेश सिंह ,अनिल कुमार, जय बहादुर सिंह,खुर्द पंचायत के इंसाफ अंसारी,इम्तियाज अंसारी, रोशन कुमार सिंह, मुजीब अंसारी, आफताब अंसारी,गुलशन अंसारी, फिरोज अंसारी, सोनपुरा पंचायत के सुरेंद्र सिंह, जीवन सिंह, अरुण कुमार सिंह,नरेंद्र कुमार सिंह, राहुल भैया, इस्लाम आलम, मुन्ना पासवान, पाकी पश्चिमी पंचायत के बिरजू मांझी,रंजीत पासवान, विनोद राम,अमोल कुमार, जबकि मनातू प्रखंड के सुरेश यादव, अर्जुन यादव,अनिल कुमार यादव, साबिर अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, रंजीत कुमार ,रमेश कुमार, अब्दुल रजाक अंसारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, लखनपुर के पास सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश

Next Post

नए मतदाताओं को दिलाई गई निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ

Next Post
नए मतदाताओं को दिलाई गई निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ

नए मतदाताओं को दिलाई गई निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d