BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनना जरूरी

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
कोरोना को लेकर चीन ने किया श्वेतपत्र जारी, खुद को बताया निर्दोष
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ हर व्यक्ति को सार्वजनिक स्थल पर मास्क लगाना अनिवार्य है. मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालो के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी की जा रही है.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को शहर का भ्रमण कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने तथा बिना मास्क के सार्वजनिक स्थल पर घूमने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्रवाई कराई.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को अचानक पड़ाव, शिंदे की छावनी, डीडी मॉल तिराहे के साथ-साथ इंदरगंज, नदीगेट क्षेत्र एवं अन्य बाजारों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले दुकानदारों एवं बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे लोगों पर जुर्माना कर राशि वसूल की.

उन्होंने भ्रमण के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाकर राशि वसूल कराई. इसके साथ ही दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा दुकान में कार्य कर रहे सभी लोगों को मास्क पहनकर कार्य करने की समझाइश दी.

कलेक्टर सिंह ने दुकानदारों को यह भी समझाइश दी कि स्वयं मास्क पहनें. इसके साथ ही दुकान पर आने वाले हर व्यक्ति को मास्क पहनने की समझाइश दें. इसके साथ ही बिना मास्क पहने व्यक्ति को कोई सामान न दें.

उन्होंने कहा कि मास्क पहनना न केवल अपनी सुरक्षा के लिये बल्कि आम जनों की सुरक्षा के लिये भी नितांत जरूरी है. कोविड-19 की गाइडलाइन में भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना सहयोग दें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और आवश्यक कार्य होने पर घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहनें.

उन्होंने यह भी अपील की है कि जब तक बहुत आवश्यक न हो, तब तक घर से न निकलें. अपने हाथों को नियमित धोते रहें और सेनेटाइज करते रहें. कोरोना संक्रमण से डरने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की सबसे ज्यादा जरूरत है.

कलेक्टर सिंह ने अपनी अपील में शहरवासियों से कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये अब यह जरूरी है कि पड़ोसी, पड़ोसी की निगरानी करे और उसकी मदद भी करे. किसी भी व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो वह अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर संपर्क करे.

इसके साथ ही कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0751-2646605, 2646606, 2646607, 2646608, 2646609 पर संपर्क करे. इसके साथ ही कंट्रोल कमांड सेंटर में गठित कंट्रोल रूम में वॉट्सएप नम्बर 7089003193 पर वीडियो कॉलिंग कर चिकित्सकीय सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं.

कंट्रोल रूम में उपलब्ध चिकित्सक वॉट्सएप कॉलिंग के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह दे रहे हैं. जिले में अब तक दो हजार से अधिक लोगों ने वॉट्सएप कॉलिंग के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह प्राप्त की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मंत्रीद्वय ने दिया “प्रकृति बचाओ भविष्य बचाओ” का संदेश

Next Post

Share Market: शुरुआती कारोबार में तेजी, 100 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

Next Post
Share Market: शुरुआती कारोबार में तेजी, 100 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

Share Market: शुरुआती कारोबार में तेजी, 100 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d