बिहार(लखीसराय) :- कोरोना महामारी से जहां विश्व में हलचल मचा हुआ है. वहीं लखीसराय मै लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है. एकतरफ जहां कोरोना महामारी को लेकर सरकार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को अलग-अलग तरीकों से जागरूक कर रही है. वहीं दूसरी तरफ बैंकों में लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन साफ तौर पर देखा जा सकता है.
गुरुवार सुबह बैंक खुलते ही लखीसराय जमुई मोड़ स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक मैं पैसों की जमा निकासी करने को लेकर बैंक के गेट पर सैकड़ों लोगों ने भीड़ लगा रखी है. जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं हो रहा है. बैंकों के अंदर तो कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है. लेकिन बैंक के बाहर लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.
ऐसा लगता है की कोरोना महामारी से अब लोगों को कोई डर नहीं है. खासकर महिलाएं एक साथ झुंड बनाकर बैंक के बाहर बातचीत करती नजर आई. बैंकों में लोगों के द्वारा शारीरिक दूरी का पालन ना करना कहीं इस महामारी को फैलने का बड़ा कारण ना बन जाए.

