साजन मिश्रा,
गोड्डा(बसंतराय): कोरोना को लेकर जारी देशव्यापी लॉकडाउन फेज दो के दरमियान में गोड्डा जिला के बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कोरियाना गांव में लगने वाली हाट में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते देखा गया.
मालूम हो कि कोरियाना में जिस जगह ये हाट लगती है वहां से महज ही मीटर की दूरी पर चेकनाका है जहां 24 घण्टे बसंतराय प्रशासन मौजूद रहती है. बावजूद उसके कोरियाना हाट में इस तरह की भीड़ होना बसंतराय प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दी है.
ज्ञात हो कि पूरी दुनियां अभी विश्वव्यापी कोरोना बीमारी जैसे महामारी से त्राहिमाम हो रही है. झारखण्ड राज्य से लेकर देश तक में इसका प्रकोप हरेक दिन बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री के द्वारा पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया. जिसका पहला फेज 21 दिन का था, जबकि दूसरे फेज का लॉकडाउन अभी जारी है.
लेकिन कहीं न कहीं बसंतराय में इसका पालन सख्ती से नहीं हो पा रहा है. नतीजन यहां लगने वाली हाट में बगैर प्रशासनिक भय के लोग बड़े सहजता से इसका उल्लंघन कर रहे है.

