रांची: नगर जिला परिषद के सदस्य और वरिष्ठ समाजसेवी ऐनुल हक ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव एवं विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने ऐनुल हक को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई.
इस अवसर पर उनके साथ बिरसा मुण्डा, कमदेव सिंह, ऐनामुल अंसारी, मो. हाशीम, जहीर अब्बास, मोहम्मद मुख्तार, सनाउल्लाह, बिनोद महली, रमजान, फ्रांसिस तिर्की भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए.

