रांची: समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने हटिया विधानसभा के कई गांवों का दौरा किया एवं जनसमस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और उन्हें आस्वासन दिया की उनकी समस्याओं को वे जरूर संबंधित अधिकारियों तक पहुचायेंगे और उनके समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. इस दौरे के दौरान उन्होंने पाया की अधिकतर जगहों पर राशनकार्ड की समस्या और बृद्धा पेंशन की समस्या अधिक है.
राजीव रंजन राजू जो ने हमारे संवाददाता से बातचीत के क्रम में बताया कि ये दो समस्या राशनकार्ड एवं बृद्धा पेंशन की है. जिससे आम जनता परेशान है ही परंतु इसके अलावा कुछ अन्य समस्याओं से भी इस क्षेत्र के लोग परेशान हैं जिसे तत्काल ठीक करने की आवश्यकता है. मेरे समझ से एक और बड़ी समस्या जो है वो है इन्दिरा आवास की है. आगे उन्होंने बताया की गांव में घूमने के दौरान मैंने पाया की कई गरीबों को इंदिरा आवास आवंटन नहीं हो पाया है. उनके सर पर छत नहीं है और लोग किसी तरह इस बरसात के मौसम में अपने टूटे फूटे घरों में रह रहें हैं.
राजीव रंजन राजू ने बताया की जब मैं इन गरीब असहाय लोगों से बात किया तो उन्होंने बताया की इंदिरा आवास ऐसे ऐसे लोगों को आवंटित कर दिया गया है जो आर्थिक रूप से सम्पन्न लोग हैं. कई तो नौकरी कर रहे हैं तो कई पेंशनधारी हैं. इन्होंने ग्रामीणों से पूछ कर वैसे लोगों की एक लिस्ट तैयार की एवं उन्हें कहा की वे इस विषय पर उच्च अधिकारियों से मिलकर ऐसे आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों के नाम को हटाएंगे और उनके समस्याओं को बताएंगे.
हटिया विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान इन्होंने कई प्रवासी मजदूरों से भी मुलाकात कर उनसे इस वैश्विक महामारी के दौरान उचित सामाजिक दूरी बनाकर रहने का भी सलाह दिया और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत सूचित करने को भी कहा.

