BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने कई जगहों का किया दौरा, जन समस्याओं को सुना

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in समाचार
समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने कई जगहों का किया दौरा, जन समस्याओं को सुना
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों का दौरा किया एवं वहां प्रत्येक जगहों पर जा कर लोगों से जनसमस्याओं को सुना. लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से इन्हें अवगत करवाया. राजीव रंजन राजू जो की एक सामाजिक कार्यकर्ता है सबसे पहले हटिया विधानसभा के सिंह मोड़ क्षेत्र के विकास नगर, प्रेम नगर, बोस्को नगर, लटम आदि मुहल्ले का भ्रमण किया तथा वहां के लोगों से बातचीत की. जिसमे लोगों ने बताया कि नाली का निर्माण किया गया है परंतु उसमें स्लैब नहीं है . इसके अलावे  भी बहुत सारी दिक्कतें हैं.

उन्होंने आगे बताया की चुनाव के समय पर तो सभी आते हैं वायदे भी बड़ी बड़ी करते है परंतु चुनाव जीतने के बाद कोई सुध भी नहीं लेता. वहां के लोगों ने आगे बताया कि हमारे विधायक को हमलोगों ने चुनाव के बाद एक बार भी नहीं देखा है अब तो सिर्फ वे टीवी और अखबारों में ही केवल नजर आते हैं.

राजीव रंजन राजू ने वहां मौजूद लोगों से वायदा किया की अब वो सप्ताह में एक दिन का समय जरूर  देंगे एवं सभी लोगों की परेशानियों को सुनकर उसे जरूर दूर करने का प्रयास करेंगे. इसके बाद राजीव रंजन राजू नयासराय स्थित ईदगाह टोली गए और वहां के प्रबुद्ध लोगों से भी मुलाकात की ओर उनकी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना एवं आस्वाशन दिया की जल्द ही वे इस सिलसिले में संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे.

BNN BHARAT के साथ बातचीत में उन्होंने बताया की ईदगाह टोली को आज तक सड़क नसीब नहीं है.  लोग खुद मोरम गिरवाकर अपने घरों तक आने जाने का रास्ता बनवा रहे हैं. इन्होंने आगे कहा की ये सभी छोटी छोटी चीज़ों का हमारे विधायक को ध्यान रखना चाहिए.

उल्होंने BNN BHARAT के माध्यम से विधायक से आग्रह किया है की इस बस्ती के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण करवायेंगे ताकि इन्हें अपने जेब से इसका निर्माण ना करना पड़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सावधान: साइबर ठगों ने बनायी JAC की फर्जी वेबसाइट, फर्जी प्रमाण पत्र बांटने की आशंका

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d