रांची: समाजसेवी सतीश कुमार सचिन ने आज शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सहायक सैनिटाइजर का वितरण किया.
उन्होंने कांके रोड के गोंदा थाना क्षेत्र से लेकर, बरियातू व कोतवाली थाना क्षेत्र के सभी पुलिस पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को सैनिटाइजर देकर उसके उपयोग की विधि की भी जानकारी दी.

