BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तुषार को मिला इंडियन कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in Uncategorized
तुषार को मिला इंडियन कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान

तुषार को मिला इंडियन कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और जाने-माने समाजसेवी तुषार कांति शीट को “इंडियन कोरोना वाॅरियर्स” के सम्मान से नवाजा गया है. यह सम्मान उन्हें लाॅकडाउन के दौरान विषम परिस्थितियों में भी पीड़ित मानवता के प्रति उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए दिया गया.

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर तीन स्थित पीस जस्टिस ह्यूमनिटी एंड रिलीफ फाउंडेशन की ओर से चेयरमेन डॉ.आरिफ नसीर बट्ट व लर्जे जेरोशाव तातरोवस्की (एंबेसेडर, एमएचसी-आईएचआरसी) ने कोरोना संक्रमण काल में एक जांबाज योद्धा के रूप में कार्य करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. शीट ने बताया कि वे इंडिया कोरोना वाॅरयर्स का सम्मान पाने वाले शहर के पहले समाजसेवी हैं.

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान तुषार कांति शीट लगातार पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे हैं. गरीबों को चिन्हित कर उन्हें खाना खिलाना, जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण करना उनकी दिनचर्या में शुमार है. शीट इंसान तो इंसान, लावारिश व बेजुबान जानवरों की सेवा में भी तत्पर रहते हैं. लावारिस कुत्ते, बकरियों, गाय, बैल आदि को भी निवाला देने में उनकी तत्परता देखते ही बनती है.

मोहल्लेवासियों के बीच तुषार दा के नाम से लोकप्रिय शीट लॉकडाउन का अनुपालन करने के लिए सोशल मीडिया पर भी लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं. उन्हें इंडियन कोरोना वॉरियर्स का सम्मान प्राप्त होने पर विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों ने बधाई दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूर्य 14 मई 2020 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे, व्यापर में गति आएगी, भरेगा खजाना!

Next Post

MHA ने कहा, गिलगित-बाल्टिस्तान के नाम से वायरल हो रहा ट्विटर हैंडल हमारा नहीं

Next Post
MHA ने कहा, गिलगित-बाल्टिस्तान के नाम से वायरल हो रहा ट्विटर हैंडल हमारा नहीं

MHA ने कहा, गिलगित-बाल्टिस्तान के नाम से वायरल हो रहा ट्विटर हैंडल हमारा नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d