रांची: कोरोना के चलते लॉक डाउन घोषित होने के बाद से ही लोगो ने मदद का हाथ बढ़ाना शुरु कर दिया है. नेकीयत का यह काम शहर में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोग कर रहे हैं.
Also Read This: प्रमुख स्थानों पर दाल भात केंद्र चालू , निःशुल्क भोजन की व्यवस्था: उपायुक्त
कुछ ऐसे ही जानकारी टेलीफोन के माध्यम से पता चला कि बैलगाड़िया टाउनशिप के पास लगभग 150 से अधिक मजदूर हैं जो कि नया टाऊनशिप बस रहा है वहीे वो कार्य करते हैं. ये जो भी मजदुर हैं पुरुलिया के बंगाल से आते हैं. मजदुरी करने किसी प्रकार ये लोग फंसे हुए है. इनलोगों के पास पैसे भी नही हैं. कुछ खाय ऐसे ही दयनीय स्तिथि में हमलोगों ने कहा कि हम आपके साथ हैं. आपके भोजन का इंतजाम हमलोग करवा देते हैं उसके बाद हमलोगों ने वहां पहुंचकर चावल, आलू का वितरण किया और यह प्रयास हमारी टीम के द्वारा लगातार जारी है. अपने इस नेक कार्य मे सहयोग जाहिदा परवीन, रोहित कुमार, प्रतीक कुमार,आसिफ रजा आदि उपस्थित थे.
Also Read This: सादगी के साथ डोरंडा में रामनवमी महोत्सव मनाया गया: संजय पोद्दार

