BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाज को मजबूत बनाने में सामाजिक-धार्मिक संगठन करें सहयोग : रघुवर दास

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
समाज को मजबूत बनाने में सामाजिक-धार्मिक संगठन करें सहयोग : रघुवर दास

Socio-religious organizations should cooperate in strengthening the society: Raghuvar Das

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चाईबासा सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने कहा कि समाज उन्हीं लोगों को याद करता है जो समाज के लिए कुछ करते हैं. आप भी समाज के लिए कुछ ऐसा काम करें कि लोग सदियों तक आपको और आपके योगदान को याद रखें. समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें. गरीबों की सेवा करें.

गुमराह करने वाली ताकतों से लोगों को सचेत करें

मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को कहा कि लोगों को जागरुक करने में वे अपनी भूमिका निभाएं. लोगों को सही बात की जानकारी दें. उन्हें गुमराह करने वाली ताकतों व संगठनों सचेत करें, ताकि खुशहाल व समृद्ध झारखंड बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बल मिले. उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से 2022 तक न्यू झारखंड बनाएंगे.

स्थिर सरकार से ही विकास संभव

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिर व मजबूत सरकार से ही राज्य की तरक्की संभव है. अस्थिर सरकार से भ्रष्टाचार, कुशासन व घोटालों को बढ़ावा मिलता है. अलग राज्य बनने के बाद चौदह सालों तक इसी वजह से राज्य का विकास अवरुद्ध रहा और पिछले पांच सालों में डबल इंजन की सरकार होने से झारखंड में तेजी से विकास कार्य हुए हैं. अब झारखंड न सिर्फ राज्य के विकसित राज्यों बल्कि विकसित देशों से विकास के मामले में मुकाबला करने को तैयार है.

विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास किया

पिछले पांच सालों में उनकी सरकार ने सभी समस्याओं का समाधान कर दिया, ऐसा भी नहीं है. लेकिन इसके लिए ईमानदारी से जरूर प्रयास किया. अभी भी कई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटना है. राज्य में विकास की रफ्तार तेज करने के साथ गरीबी को पूरी तरह समाप्त वर्तमान सरकार का प्रयास है.

पांच साल में जो विकास कार्य हुए वह साठ सालों में नहीं हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य में स्थिर सरकार बनने के बाद पिछले पांच सालों में जितने विकास के काम हुए हैं इतना काम पिछले 60 वर्षों में नहीं हुआ है. इससे पहले किसी ने गरीबों की सुध नहीं ली. भ्रष्टाचार और घोटालों को बढ़ावा दिया. लेकिन डबल इंजन की सरकार में शासन में पारदर्शिता आई, तमाम योजनाएं गरीबों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों को ध्यान में रखकर लागू की गई हैं. हमारी सोच समाज, राज्य और देश का सर्वांगीण विकास करना है.

पीएम मोदी ने भारत का दुनिया में बढ़ाया मान-सम्मान, विश्व गुरु बनने की राह पर हिंदुस्तान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को कुशल नेतृत्वकर्ता और करिश्माई व्यक्तित्व वाला शख्स मिला है. पीएम मोदी ने हिंदुस्तान का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है. आज दुनिया के ताकतवर से ताकतवर देश का भारत के प्रति नजरिया बदल चुका है. अब भारत विश्व गुरु बनने की राह पर आगे बढ़ चुका है. वह दिन दूर नहीं, जब भारत पूरे देश का आध्यात्मिक गुरु के रुप में जाना जाएगा.

जमीन के लीज से जुड़े विवादों के निराकरण के लिए लगेंगे शिविर

जमीन लीज से जुड़े मामलों को लेकर सरकार गंभीर है. सालों से लीज रिन्यूअल का मामला लंबित पड़ा हुआ था. लेकिन हमारी सरकार ने इसे दूर करने का काम किया है. लीज रिन्यूअल का संकल्प आदेश जारी हो चुका है. अब ऐसे मामलों के निराकरण के लिए सभी जिलें में शिविर लगाए जाएंगे.

खनिज संसाधनों के मामले में सबसे अमीर, फिर भी गरीबी से नहीं मिल सकी मुक्ति

खनिज संसाधनों के मामले में चाईबासा जिला सबसे अमीर है. इतना ही नहीं, देश का 40 प्रतिशत खनिज झारखंड में पाया जाता है, लेकिन अधिकांश समय तक सत्ता में रहने वाली सरकारों ने सिर्फ झारखंड को चारागाह बनाकर लूटने की काम किया. यही वजह है कि यहां गरीबी आज भी व्याप्त है. लेकिन पिछले पांच सालों में इन खनिज संसाधनों का बेहतर तरीके से सदुपयोग हो रहा है. इसी का नतीजा है कि यहां कई औद्योगिक प्रतिष्ठान लग रहे हैं. लोगों को रोजगार मिल रहा है और विकास के साथ समृद्धि आ रही है. सरकार की कोशिश यही है कि झारखंड को विकसित देशों के समकक्ष खड़ा करें और इसमें निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी.

बता दें कि मुख्यमंत्री ने मानकी-मुंडा के साथ भी अलग से बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं और परेशानियों को सुना और उसके निराकरण का आश्वासन दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाईपास निर्माण का चुनावी जिन्न फिर आया सामने, सड़क पर उतरेंगे एनडीए के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी

Next Post

नावाडीह में शुरू हुआ रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट

Next Post
नावाडीह में शुरू हुआ रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट

नावाडीह में शुरू हुआ रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d