रांची : विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण होना है. इसके लिए पवित्र स्थलों से मिट्टी एकत्रित की जा रही हैं इसके मद्देनजर नगड़ा टोली और लालपुर मौजा के अखड़ा और सरना स्थल से मिट्टी एकत्रित
किया गया. इस मिट्टी को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय को सुपुर्द किया गया, ताकि मंदिर निर्माण में अखड़ा की पवित्र स्थलों की मिट्टी का भी इस्तेमाल हो.

