BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिपाही और पुत्र की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in Uncategorized
सिपाही और पुत्र की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल
Share on FacebookShare on Twitter

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में रविवार तड़के दिल्ली लखनऊ राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में पुलिस के जवान और उनके पुत्र की मृत्यु हो गयी जबकि पत्नी समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर देवापुर गांव के नजदीक सड़क किनारे खड़े ट्रक में कैंटर घुस जाने से उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी अजय कुमार (35) और उनके बेटे की मौत हो गई. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि शामली के लांक गांव के मूल निवासी अजय कुमार शाहजहांपुर जिले के पुवायां तहसील में तैनात थे. उनका तबादला हाल ही में हापुड़ के लिए हुआ था. मेरठ में उक्त पुलिसकर्मी का मकान बना हुआ है. शनिवार की रात शाहजहांपुर से कैंटर में अपना घरेलू सामान भरकर पत्नी अनुमपा, बेटे विशेष, बेटी वाटिका, परी और भांजी सिमरन के साथ मेरठ स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुए थेे.

सिपाही और उनका नौ साल का बेटा विशेष कुमार कैंटर चालक के पास आगे बैठे थे जबकि पत्नी और अन्य परिवार के सदस्य पीछे कैंटर में पड़ी चारपाई पर बैठकर आ रहे थे.  दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर सुबह चार बजे मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के देवापुर गांव के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर लगने से अजय और विशेष की मौके पर ही मौत हो गई.

कैंटर में पीछे बैठी उनकी पत्नी समेत सभी परिवार के लोग जख्मी हो गए. कैंटर चालक भी केबिन में बुरी तरह से फंसने से घायल हो गया है, हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. सिपाही और बेटे के शवों को कैंटर के अगले हिस्से में फंसे होने के कारण काटकर निकाला जा सका.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बहिष्कार: चीनी मोबाइल कंपनियां विद्रोह से डरी, स्टोर्स के बोर्ड को ढका

Next Post

झारखंड के वीर सपूतों की स्मृति  में किया गया वृक्षारोपण

Next Post
झारखंड के वीर सपूतों की स्मृति  में किया गया वृक्षारोपण

झारखंड के वीर सपूतों की स्मृति  में किया गया वृक्षारोपण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d