मेरठ: मेरठ के गंगानगर में सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
जानकारी के अनुसार एसएसपी ऑफिस मेंएलपी ड्यूटी पर पर तैनात सिपाही विजय गौड़ गंगानगर में रहता था. विजय का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके चलते उसने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी. सोमवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला. सिपाही ने कुछ दिन पहले घर में आग लगाने की कोशिश भी की थी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मृतक सिपाही की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

