BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिपाही ने खुद को मारी गोली

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
सिपाही ने खुद को मारी गोली
Share on FacebookShare on Twitter

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में यूपी पुलिस के सिपाही और सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर ने कार्बाइन से गोली मारकर अपनी जान दे दी. बुधवार की रात दो बजे हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि सिपाही ने ये आत्मघाती कदम अपने आवास पर उठाया. फिलहाल पुलिस आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव मान रही है.

मनीत प्रताप सिंह (23) 2018 बैच का सिपाही था और बुलंदशहर कोतवाली देहात के रसूलपुर पिटारी गांव का रहने वाला था. मनीत प्रताप सिंह की ड्यूटी इन दिनों मुरादाबाद देहात विधानसभा से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के रूप में चल रही थी. बता दें कि मनीत कटघर के आदर्श नगर कालोनी में किराए के मकान में रहता था. बताया गया कि बुधवार देर रात दो बजे सिपाही मनीत प्रताप सिंह ने अपने कमरे में सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब मौत का पता चला. सिपाही ने तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही किसी रिलेशनशिप में था. दोनों के परिवार इस रिलेशनशिप का विरोध कर रहे थे. इसी कारण सिपाही तनाव में चल रहा था. माना जा रहा है कि तनाव के कारण ही सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या की है. इस संबंध में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत हुई है. प्रथम दृष्या आत्महत्या है. उसने खुद को गोली मारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

MRP मूल्यों से ज्यादा दाम लिया तो होगी कार्रवाई: SDPO

Next Post

क्वारंटीन अवधि पूरा होने पर प्रवासियों को छोड़ा गया

Next Post
क्वारंटीन अवधि पूरा होने पर प्रवासियों को छोड़ा गया

क्वारंटीन अवधि पूरा होने पर प्रवासियों को छोड़ा गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d