नई दिल्ली: अभिनेता विद्युत जामवाल ने रविवार को सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के एक जवान के साथ तस्वीर साझा की जिनसे उनकी मुलाकात दिल्ली में हुई. इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीर में अभिनेता, जवान के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के कैप्शन में विद्युत ने लिखा है, “एक दोस्त का इंतजार करने के दौरान, यह सीआईएसएफ जवान मेरे पास आए और उन्होंने मेरे मार्शल आर्ट और फिल्मों की तारीफ की. हम इन बहादुर पुरुषों और महिलाओं से मिलते हैं जो ज्यादातर हवाई अड्डों, बिजली संयंत्रों, तेल क्षेत्रों आदि में सेवा करते हैं.”
अभिनेता ने आगे लिखा, “वे हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम करते हैं और कभी-कभी हमारे चिड़चिड़ापन से भी गुजरते हैं. वे हमारे धैर्य, शिष्टाचार और हमें सुरक्षित रखने के लिए अथक काम करने के लिए सम्मान के हकदार हैं. देश और नागरिकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उनका और सभी बलों का सम्मान और गहरा आभार.”

