BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के जंग में दिखी एकजुटता, जनता कर्फ्यू में सिमटे लोग

by bnnbharat.com
March 22, 2020
in Uncategorized
कोरोना के जंग में दिखी एकजुटता, जनता कर्फ्यू में सिमटे लोग

कोरोना के जंग में दिखी एकजुटता, जनता कर्फ्यू में सिमटे लोग

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जंग-ए-कोरोना वायरस में पूरे राज्य की जनता कूद पड़ी है. प्रधानमंत्री ने रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया, इस अपील को लोगों को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला. पुलिस, सीआरपीएफ, अर्द्धसैन्य बल या सेना की मदद के बिना शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद का खासा असर देखने को मिला.

Also Read This: राजस्थान, पंजाब के बाद अब ओडिशा के कई जिलों में लॉकडाउन

झारखंड की लाइफ लाइन कही जाने वाली रांची-टाटा मार्ग में जनता कर्फ्यू का असर साफ दिखने लगा है. एनएच 33 पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा है. जहां प्रतिदिन हजारों गाड़ियां आना-जाना करती है वह सड़क आज पूरी तरह सूनी है. ना कोई बस, ना कोई ट्रक, न कोई प्राइवेट वाहन, न कोई बाइक सवार सड़क पर है. यहां तक कि पैदल सवार भी सड़क पर नहीं हैं. पूरी तरह से जनता कर्फ्यू में लोग अपने घरों में सिमटे हुए हैं.

प्रधानमंत्री की अपील पर जनता कर्फ्यू का हर कोई अक्षरशः पालन करता हुआ दिखाई पड़ रहा है और कोरोना को मात देने के लिए लोगों की इच्छाशक्ति साफ दिखाई पड़ रही है.

देश की कोयला राजधानी के रूप में मशहूर धनबाद में आज सुबह 7 बजे से ही धनबाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने-अपने घरों में सिमट गए हैं.

Also Read This: कोयलांचल में जनता कर्फ्यू का लोगों ने किया समर्थन

नोवल कोरोना वायरस से निपटने की मुहिम के तहत आज पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रशासन और आम जनता ने मिलकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाय.

जनता कर्फ्यू का पूरे कोडरमा में व्यापक असर दिख रहा है जहां सड़क यातायात पूरी तरह से ठप है. वहीं रेल परिचालन प्रभावित होने के कारण लोगों की आवाजाही नहीं के बराबर है. सब्जी मंडी भी खाली नजर आ रहा है. तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी पूरी तरह से बंद है, वहीं आपातकालीन सेवा के तहत पेट्रोल पंप और एटीएम खुले हुए हैं.

उपराजधानी दुमका में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जनता कर्फ्यू का असर पूरी तरह दिख रहा है. दुमका की सड़के पूरी तरह सुनसान हैं. सभी दुकाने बंद हैं. लोग अपने घरों में ही हैं और घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र ,दिल्ली व दक्षिण भारत से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग

Next Post

घर में आग लगने से लाखों का नुकसान

Next Post
घर में आग लगने से लाखों का नुकसान

घर में आग लगने से लाखों का नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d