BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बटाने डैम के गेट को लेकर समस्या का समाधान तीन माह में: आलमगीर आलम

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in Uncategorized
बटाने डैम के गेट को लेकर समस्या का समाधान तीन माह में: आलमगीर आलम

बटाने डैम के गेट को लेकर समस्या का समाधान तीन माह में: आलमगीर आलम

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विधानसभा में राज्य सरकार द्वारा यह भरोसा दिलाया गया है कि बटाने डैम के गेट को लेकर उत्पन्न समस्या का समाधान तीन महीने के अंदर कर लिया जाएगा.
राकांपा विधायक कमलेश कुमार सिंह के एक तारांकित प्रश्न के उत्तर में प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड में अवस्थित बटाने डैम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बटाने डैम के एक गेट को स्थानीय विस्थापितों व ग्रामीणों द्वारा उठाकर वेल्डिंग कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि बटाने जलाश योजना के भू अर्जन एवं पुनर्वास संबंधी मुआवजा का शत-प्रतिशत भुगतान नहीं होने के कारण संबंधित स्थानीय विस्थापितों-ग्रामीणों द्वारा बटाने डैम के एक गेट को उठाकर वेल्डिंग कर दिया गया है और साथ ही गेट के अधूरे कार्य को पूर्ण नहीं करने दिया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विस्थापितों के मुआवजा के भुगतान के लिए पुनर्वास अवशेष 8,087 करोड़ पुनर्वास पदाधिकारी उत्तरी कोयल परियोजना मेदिनीनगर को उपलब्ध करा दी गयी है, जिससे पुनर्वास से संबंधित कार्य प्रगति पर है.

उन्होंने बताया कि 1,048 में से 1,013 विस्थापितों को पूर्व में ही मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है, केवल 35 लोग बचे हुए है. तीन महीने के अंदर उन्हें राशि भुगतान कर समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि केवल वैसे विस्थापित हो अन्य क्षेत्र चले गये हैं या मृत है अथवा जिनके उत्तराधिकारी नहीं उपस्थित हो रहे है, उन्हीं विस्थापितों का मुआवजा भुगतान नहीं हो पाया है. इस संबंध में समाचार पत्रों में भी सूचना प्रकाशित की गयी है.

बटाने जलाशय योजना के डूब क्षेत्र के भंडारडीह, कवउल, धोवीडीह, नवाडीह, दीनादाग एवं गुलाबझरी गांव के भू अर्जन का कार्य भू अर्जन के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रक्रियाधीन है. इस वित्तीय वर्ष में 8.69 करोड़ का आवंटन उपलब्ध कराया जा चुका है. शेष 61.15 करोड़ का आवंटन उपलब्ध कराने के क्रम की कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पेंशन राशि बढ़ाने पर विचार: जोबा मांझी

Next Post

पुल के नीचे गिरी कार, पति पत्नी सहित बच्चे घायल

Next Post
पुल के नीचे गिरी कार, पति पत्नी सहित बच्चे घायल

पुल के नीचे गिरी कार, पति पत्नी सहित बच्चे घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d