BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फेसबुक लाइव के माध्यम से जनसमस्याओं का समाधान

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
फेसबुक लाइव के माध्यम से जनसमस्याओं का समाधान
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में फेसबुक पेज से संचालित लाइव कार्यक्रम के तहत आज कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल सैफुल्ला अंसारी के द्वारा विभाग से संबंधित सूचना एवं योजनाओं की जानकारी आम जनों को उपलब्ध करवाई गई.

योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण विभाग का मुख्य कार्य भवनों का निर्माण एवं संरक्षण करना है. भवन निर्माण विभाग द्वारा कई योजनाओं पर कार्य किया गया है इसमें महत्वपूर्ण योजनाएं जो विगत 2 वर्षों में विभाग द्वारा किए गए हैं उनमें पोड़ाहाट चक्रधरपुर में सिविल कोर्ट हेतु भवन का निर्माण कराया गया है. इससे वहां के क्षेत्रवासियों को न्यायालय संबंधित कार्य हेतु चाईबासा आवागमन करना नहीं पड़ेगा. न्यायालय संबंधित कार्य चक्रधरपुर में ही संपन्न होंगे.

ईवीएम वेयरहाउस का भी निर्माण विगत 2 वर्षों में विभाग द्वारा संपन्न कराया गया है जो लोकसभा चुनाव से ही कार्य कर रहा है, साथ ही सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवासन हेतु जिला मुख्यालय के न्यू कॉलोनी टूंगरी में सी टाइप, डी टाइप एवं ई टाइप बिल्डिंग का निर्माण विभाग द्वारा किया गया है जो जिले के पदाधिकारी एवं कर्मचारी को आवंटित है. विभाग द्वारा सदर हॉस्पिटल के जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है.

भवन निर्माण विभाग डिपॉजिट मद में भी कई विभागों का कार्य करता है जिसमें कल्याण विभाग से स्वीकृत योजनाओं पर कार्य किया गया है एवं कुछ कार्य कराए जा रहे हैं.

कल्याण विभाग से स्वीकृत 15 छः कमरों के विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें लगभग 9 योजनाएं पूर्ण हो गई है एवं 6 योजनाओं पर अंतिम चरण पर कार्य चल रहा है, साथ ही कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम विद्यालय, बिष्टुमपुर में 100 बेड के छात्रवास का निर्माण कराया गया है, जिसे वर्तमान में उपयोग में लाया जा रहा है. खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 50 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है, कार्य अंतिम चरण पर है जो विगत एक माह में पूर्ण कर लिया जाएगा.

राजस्व विभाग से भी भवन प्रमंडल द्वारा तहसील कचहरी-सह-हल्का कर्मचारी आवास का निर्माण कराया जा रहा है. विगत 2019-20 में 6 योजनाओं की स्वीकृति की गई थी जो विभिन्न प्रखंडों मे अवस्थित है. उसमें भी 4 योजनाएं पूर्ण हैं एवं दो योजनाओं पर अंतिम चरण पर कार्य किया जा रहा है. इस वित्त वर्ष में भी विभिन्न प्रखंडों में 4 तहसील कचहरी -सह- हल्का कर्मचारी आवास स्वीकृत हुआ है जिसकी निविदा प्रक्रियाधीन है.

समाज कल्याण विभाग से स्वीकृत सदर अस्पताल परिसर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया जा रहा है जिसका उद्देश्य विभिन्न माध्यमों से पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग कर उचित चिकित्सा मुहैया करवाना है.

सहकारिता विभाग द्वारा स्वीकृत 4 योजनाएं यथा कोल्ड स्टोरेज का निर्माण विभिन्न लैंप्स में करवाया जाना है, जो आनंदपुर, जगन्नाथपुर, खूंटपानी एवं गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत स्वीकृत हुआ है तथा इन चार योजनाओं की निविदा प्रक्रियाधीन है.

डीएमएफटी से भी जिले में बहुत सारे योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें मुख्यतः 85 लाख की लागत से अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में मेटरनिटी-सह-लेवर वार्ड का निर्माण कराया गया जो पूर्ण हो चुका है. इसके निर्माण से चिकित्सा संबंधी कार्यों में बढ़ोतरी होगी .

जगन्नाथपुर अवस्थित आईटीआई में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए डीएमएफटी मद से छात्र-छात्राओं के लिए 50 बेड के छात्रावास का निर्माण कराया गया है. विगत 1 वर्षों में चाईबासा शहरी क्षेत्र अंतर्गत मुक बधिर विद्यालय, पुराने पुस्तकालय का जीर्णोद्धार, जीएनएम स्कूल -सह- छात्रावास के नवीकरण का कार्य किया गया है.

उन्होंने बताया कि 6 कस्तूरबा बालिका विद्यालयों यथा नोवामुंडी,‌ कुमारडुंगी, मंझारी, झींकपानी, खूंटपानी एवं हाटगम्हरिया में ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें 4 ऑडिटोरियम का कार्य पूर्ण है एवं शेष 2 ऑडिटोरियम का कार्य प्रगति में है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीएलओ के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Next Post

रोहित कश्यप की चाकू मारकर हत्या करने वाला पुलिस की गिरफ्त में, दूसरा अब भी फरार

Next Post
रोहित कश्यप की चाकू मारकर हत्या करने वाला पुलिस की गिरफ्त में, दूसरा अब भी फरार

रोहित कश्यप की चाकू मारकर हत्या करने वाला पुलिस की गिरफ्त में, दूसरा अब भी फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d