BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोमालिया: आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
सोमालिया: आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

मोगादिशूः सोमालिया के मध्य शहर गलकायो में शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर ने एक स्टेडियम पर हमला किया, जिसमें 15 लोग मारे गए. यह घटना देश के नए प्रधानमंत्री मोहम्मद हुसैन रोबल के वहां पहुंचने से कुछ देर पहले हुई.

गलकायो के एक पुलिस अधिकारी अली हसन ने कहा कि विस्फोट स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर हुआ. इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय खबरों के मुताबिक, विस्फोट में मारे गए लोगों में सोमाली सेना के कुछ उच्च रैंक वाले सदस्य भी शामिल हैं. सोमालिया के अल-शबाब जिहादी विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

अल-शबाब ने पहले भी किए हैं हमले

सोमालिया में आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा रहा चरमपंथी संगठन ‘अल शबाब’ प्राय: इस तरह के हमलों को पहले भी अंजाम देता रहा है. चरमपंथी समूह को कई साल पहले मोगादिशु से खदेड़ दिया गया था, लेकिन वह सुरक्षा चौकियों, होटलों और समुद्र किनारे इस तरह के बड़े हमलों को अंजाम देता रहता है. अल शबाब ने 2017 में भी मोगादिशु में एक भीषण ट्रक बम विस्फोट किया था जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए थे.

मोगादिशु में पिछले साल दिसंबर में ही सुरक्षा जांच चौकी पर एक ट्रक बम विस्फोट में 73 से ज्यादा लोग मारे गए थे और अनेक घायल हुए थे. इनमें से ज्यादातर विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के छात्र थे जो अपनी कक्षाओं के लिए निकले थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बर्फीली हवाओं से कांपी दिल्ली, अभी और गिरेगा पारा

Next Post

शीतलहर को लेकर बिहार में हाई अलर्ट घोषित

Next Post
शीतलहर को लेकर बिहार में हाई अलर्ट घोषित

शीतलहर को लेकर बिहार में हाई अलर्ट घोषित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d