BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टोक्यो ओलंपिक से पहले कुछ क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत: हरमनप्रीत

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
टोक्यो ओलंपिक से पहले कुछ क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत: हरमनप्रीत

टोक्यो ओलंपिक से पहले कुछ क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत: हरमनप्रीत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि टीम को आगामी टोक्यो ओलंपिक से पहले कुछ क्षेत्रों पर खास ध्यान देने की जरूरत है. भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो लीग के पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूट आउट में 3-1 से हराया था. इससे पहले टीम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था. हरमनप्रीत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था.

हरमनप्रीत ने कहा, ‘विश्व की टॉप-3 टीमों के खिलाफ अच्छा परिणाम था और इससे पूरी टीम का आत्मविश्चवास बढ़ा है. लेकिन अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जोकि हमारे लिए चिंता का सबब बने हुए हैं. आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद जब टीम बेंगलुरू के साई सेंटर में अभ्यास के लिए एकजुट हुई है तो हमने अपने बेसिक्स पर ध्यान देने का फैसला किया है.’

उपकप्तान का मानना है कि टीम को सभी चार क्वार्टरों में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है और साथ ही गोल स्कोरिंग में सुधार करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ‘इन मैचों में क्वार्टरों के बीच धीमा पड़ने के कारण हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है. यह एक ऐसा क्षेत्र हैं, जिसपर ओलंपिक खेलों से पहले सुधार करने की जरूरत है. कोच का भी मानना है कि सर्किल पर पेनाल्टी में हम और भी बेहतर कर सकते हैं. इसके अलावा पेनाल्टी कॉर्नर पर भी ज्यादा गोल खाने से बच सकते हैं.’

भारतीय महिला हॉकी टीम भी आगामी टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटी हुई है. टीम की उपकप्तान और गोलकीपर सविता का मानना है कि टीम ने हाल के न्यूजीलैंड दौरे से काफी कुछ सीखा है.

सविता ने कहा, ‘मौजूदा कैम्प में हम अपनी फिटनेस, स्पीड, गोल शूटिंग, बॉल पर नियंत्रण और टैकलिंग में सुधार कर रहे हैं. इसके साथ ही हमने विभिन्न संयोजनों के साथ भी खेलने की कोशिश की है, जोकि मिडफील्डर और फारवर्ड लाइन में प्रभावकारी है. टीम खुद को साबित करती है और प्रतिस्पर्धा के लिए यह अच्छी बात है. इससे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाने और एक टीम के रूप में सुधार करने में मदद मिल रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिपेट द्वारा 35 प्रशिक्षणार्थियों का रोजगार के लिए किया गया चयन

Next Post

बच्चों को अनुशासित करने के सकारात्मक तरीके (परवरिश-10)

Next Post
बच्चों को अनुशासित करने के सकारात्मक तरीके (परवरिश-10)

बच्चों को अनुशासित करने के सकारात्मक तरीके (परवरिश-10)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d