मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं के जो पेपर शेष रह गए है अब वे पेपर नहीं होंगे. 10वीं के जो पेपर हो गए , उनके अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा. जो पेपर नहीं हुए उनके आगे अब पास लिखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा के जो पेपर शेष रह गए है उनकी परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच होगी.
उन्होंने कहा कि 19 मार्च 2020 लॉकडाउन शुरू होने की तिथि से लेकर लॉकडाउन समाप्त होने तक की अवधि तक कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ले सकेगा, इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य फीस नहीं ली जाएगी.

