नई दिल्ली: BJP नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, ऐसे लोगों से मुकाबला करने की अब जरूरत है और सभी युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए जिससे देश विकास के मार्ग पर चलता रहे.
मेरठ जिला सहकारी बैंक के भवन का लोकार्पण करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नेहरू अगर लम्बे समय तक होते तो यहां पर पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे उद्यम की स्थिति काफी खराब होती.

