BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में कुछ पुलिस अधिकारी ही टीम का मनोबल गिरा रहे : पुलिस महानिदेशक

by bnnbharat.com
June 24, 2019
in समाचार
बिहार में कुछ पुलिस अधिकारी ही टीम का मनोबल गिरा रहे : पुलिस महानिदेशक

Some policemen in Bihar have lost the morale of the team: Director General of Police

Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 24 जून : बिहार के पुलिस महानिदेशक (आईजी) गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने ही विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कुछ पुलिस अधिकारी ही साजिश के तहत पुलिस विभाग का मनोबल गिराने में लगे हैं। उन्होंने हालांकि ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी सुधर जाएं, वे कुछ भी करें, हमारा मनोबल नहीं टूटेगा। ‘फेसबुक लाइव’ के जरिए पांडेय ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार पुलिस के कुछ अधिकारी अपने साथी पुलिसकर्मियों का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। ऐसे अधिकारी सुधर जाएं। वे कुछ भी कर लें, हमारा मनोबल नहीं टूटेगा।”

उन्होंने रविवार को पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 90 प्रतिशत पुलिस वाले मजबूती से अपने कर्तव्यपालन में लगे हैं। पुलिस में कुछ मुट्ठीभर लोग हैं, जिनसे विभाग बदनाम हो रहा है।

Also Read This:- ओडिशा में 10 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूल बंद होंगे

उन्होंने कहा, “जो पुलिसकर्मी अपराधी, और माफियाओं से सांठगांठ रखेंगे, गरीब जनता को परेशान करेंगे, हम उनको छोड़ेंगे नहीं। कुछ पुलिसकर्मी जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, वे अफवाह फैलाते हैं और हमारा मनोबल तोड़ने की कोशिश करते हैं। मैं ऐसे टांग खींचने वाले पुलसकर्मियों को नहीं छोडूंगा।”

उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक पांडेय इन दिनों रात में ही विभिन्न थानों का निरीक्षण करने पहुंच जा रहे हैं, जिसे लोग सराह रहे हैं।

गौरतलब है कि विपक्ष विधि-व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातर निशाना साध रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विधि-व्यवस्था के लेकर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओडिशा में 10 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूल बंद होंगे

Next Post

सऊदी अरब : हवाईअड्डे पर हुए हमले में 1 की मौत और 7 घायल

Next Post
सऊदी अरब : हवाईअड्डे पर हुए हमले में 1 की मौत और 7 घायल

सऊदी अरब : हवाईअड्डे पर हुए हमले में 1 की मौत और 7 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d