BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CAA और NRC को लेकर भय पैदा कर रही हैं कुछ राजनीतिक पार्टियां: रामदेव

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
CAA और NRC को लेकर भय पैदा कर रही हैं कुछ राजनीतिक पार्टियां: रामदेव

CAA और NRC को लेकर भय पैदा कर रही हैं कुछ राजनीतिक पार्टियां: रामदेव

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर): नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल गैर जिम्मेदाराना ढंग से काम कर रहे हैं और वे इन कानून को लेकर भय पैदा कर रहे हैं.

रामदेव ने कहा कि सीएए और एनआरसी सहित अन्य मुद्दों पर देश में मौजूदा समय में जो हो रहा है, वह झूठ और नासमझी पर आधारित है. लोगों के मन में भय पैदा कर उन्हें भड़काया जा रहा है. यह गैर जिम्मेदाराना कार्य है, जो कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं.

योग गुरु ने देवरिया जिले में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह देश किसी पार्टी विशेष या नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ या अमित शाह का नहीं है. यह देश सभी भारतीयों का है. जो लोग सांप्रदायिक सद्भाव या हिन्दू-मुसलमान भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वे देश के विभाजन की बात कर रहे हैं. हिंसा फैलाने वाले लोग देश के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं.

गायक कैलाश खेर के साथ देवरिया महोत्सव में पहुंचे रामदेव ने कहा कि उनका मानना है कि इस तरह के प्रदर्शनों में सभी मुसलमान शामिल नहीं हैं. करोड़ों मुसलमान देशभक्त हैं और वे भी नाखुश हैं क्योंकि इससे उनकी बदनामी हो रही है. रामदेव ने ‘नमामि गंगे’ परियोजना की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि गंगा स्वच्छ होगी. वह देवरहा बाबा के स्थान पर भी गए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 महीने में ‘चाइल्ड पॉर्नोग्राफी’ के 25,000 मामले, राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर

Next Post

महिला ने गणेश आचार्य पर एडल्‍ट वीडियो देखने के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप

Next Post
महिला ने गणेश आचार्य पर एडल्‍ट वीडियो देखने के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप

महिला ने गणेश आचार्य पर एडल्‍ट वीडियो देखने के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d