BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोमवारी जनता दरबार का हुआ आयोजन…

by bnnbharat.com
January 11, 2021
in समाचार
सोमवारी जनता दरबार का हुआ आयोजन…
Share on FacebookShare on Twitter

सिमडेगा:-  उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव ने सोमवारी जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याओं से रूबरू हुए.

बीरू निवासी निल सिंह ने उपायुक्त को कहा कि मैं शारीरिक रूप से दिव्यांग हूँ . मुझे सहायता उपलब्ध कराया जाए उपायुक्त ने समाहरणालय कक्ष में बाल विकास परियोजना कार्यालय सिमडेगा से व्हीलचेयर मंगाकर नील सिंह को तत्काल उपलब्ध कराया केरसई बाघडेगा के गौरीशंकर बड़ाईक ने कृषि सिंचाई कार्य हेतु जमा किए गए बैंक ड्राफ्ट की राशि से बोरिंग के साथ सोलर पंप सेट दिलाने से संबंधित आवेदन दिया. उपायुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.कोनमेंजरा लेदरी टोली के स्टेफन कुल्लू ने जमीन विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु उपायुक्त को आवेदन सौंपा. उपायुक्त ने सीओ ठेठईटांगर को मामले की स्थलीय जांच कर जमीन विवाद का निपटारा तहसील कचहरी के माध्यम कराने का निर्देश दिया.कोलेबिरा के ब्रह्मदेव प्रसाद ने उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए बताया कि मेरे मकान में एक कमरा अशोक गुप्ता को किराया में दिया था, वर्तमान में मुझे उक्त कमरा की जरूरत पड़ रही है, लेकिन अशोक गुप्ता के द्वारा मकान खाली नही किया जा रहा है. दबंगई दिखाते हुए कहा जाता है कि जो करना है, कर लो कमरा खाली नहीं करेंगे और वह अक्टूबर 2019 से अब तक का कमरा का किराया भी नहीं दिया है. श्रीमान से अनुरोध है कि मेरा मकान खाली कराते हुए लंबित मकान भाड़ा की राशि दिलाने की कृपा की जाए. उपायुक्त ने एसडीओ को अंचलाधिकारी के माध्यम से मामले की जांच करते हुए कमरा खाली कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.ठेठईटांगर के अमरनाथ साहू ने बिजली कनेक्शन कट जाने के बावजूद भी बिजली विभाग के द्वारा बिजली बिल भेजने से संबंधित समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया उन्होंने बताया कि 2014 में मेरे घर से बिजली कनेक्शन काट दिया गया था इसके बावजूद भी वर्तमान में बिजली विभाग के द्वारा बिजली बिल भेजा जा रहा है. उपायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर समाहर्ता को कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग के माध्यम से मामले की जांच कराते हुए बिना बिजली कनेक्शन के आए बिजली बिल के निष्पादन से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा एलिसाबेथ बिलुंग का जमीन विवाद, राजलक्ष्मी महतो का बिजली समस्या, निभारजन समद की जमीन समस्या के अलावे जनता दरबार में आम जनों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को अग्रसारित करते हुए संबंधित पदाधिकारी को निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बूथ को करें मजबूत:- मानकीलाल

Next Post

ओरमांझी युवती हत्याकांड की गुत्थी जल्द सुलझेगी,शेख बिलाल की है तलाश

Next Post
ओरमांझी युवती हत्याकांड की गुत्थी जल्द सुलझेगी,शेख बिलाल की है तलाश

ओरमांझी युवती हत्याकांड की गुत्थी जल्द सुलझेगी,शेख बिलाल की है तलाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d