BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जया बच्चन को बेटे अभिषेक बच्चन ने दी जन्मदिन की बधाई

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
जया बच्चन को बेटे अभिषेक बच्चन ने दी जन्मदिन की बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन आज यानी 9 अप्रैल 2021 को अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर देश दुनिया से उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं. ऐसे में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी माँ जया बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जो वायरल हो रही है.
अभिषेक बच्चन ने शेयर किया पोस्ट:
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी माँ को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जया बच्चन की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, “जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं माँ, लव यू. ” अभिनेता की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई कलाकार कमेंट कर जया बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.


नव्या नवेली ने शेयर किया पोस्ट:
जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने उनकी दो थ्रोबैक तस्वीरों के साथ लिखा, “नानी, आई लव यू. हैप्पी बर्थडे. ” तस्वीर पर जया बच्चन के एक फैन ने लिखा, “हिंदी सिनेमा की सबसे क्लासिक आर्टिस्ट. उनमें सादगी के साथ साथ गजब का आत्मविश्वास है. “


मध्यप्रदेश में हुआ जन्म:
जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल साल 1948 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था. उन्होंने 15 साल की छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी. जया बच्चन हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. जया उन गिने-चुने कलाकारों में से रहीं हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ राजनीति में भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने निर्देशक सत्यजित रे की बंगाली फिल्म ‘महानगर’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. साल 1963 में आई इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल किया था. इसके बाद जया ने कई हिट फिल्मों में काम किया. जिनमें जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके और शोले जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. फिर उन्होंने अमिताभ बच्चन से शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था.
अमिताभ और जया की प्रेम कहानी:
अमिताभ और जया की प्रेम कहानी काफी फिल्मी है. जया अमिताभ से पहली बार साल 1972 में फिल्म ‘बंसी बिरजू’ के सेट पर मिली थीं. कहा जाता है कि, जैसे ही जया ने अमिताभ को देखा, वह देखती रह गईं. जया मन ही मन अमिताभ को पसंद भी करने लगीं. उस समय अमिताभ की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही थी. इसके बाद फिल्म जंजीर में यह जोड़ी नजर आई. फिल्म ‘जंजीर’ ने उस साल सफलता के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और अमिताभ हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गए. फिल्म जंजीर के सुपरहिट होते ही अमिताभ और जया ने शादी कर ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना मरीज को मिल सके प्यार भरा स्पर्श, नर्स के इस नायाब तरीके की हो रही जमकर तारीफ

Next Post

ईरान के साथ परोक्ष वार्ता रचनात्मक और व्याघवहारिक : अमेरिका

Next Post
ईरान के साथ परोक्ष वार्ता रचनात्मक और व्याघवहारिक : अमेरिका

ईरान के साथ परोक्ष वार्ता रचनात्मक और व्याघवहारिक : अमेरिका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d